winning tips by #ekaansh, ekaansh

प्रतिद्वंदी से जीतना चाहते हैं तो ही पढ़ें…

दोस्तों जीवन के हर मुकाम पर कहीं ना कहीं ऐसा वक़्त जरूर आता है जब हमें किसी के साथ प्रतिद्वंदिता करनी पड़ती है। साथ ही अपने को श्रेष्ठ साबित करने का भी दबाव होता है। पर क्या किसी ऐसे व्यक्ति से जीतना आसान है जो कि हम से अधिक बेहतर हो? जी हां इसका जवाब हां है। हम अपने ऐसे प्रतिद्वंदी से भी जीत (Winning tips) सकते हैं जोकि हर मायने में हमसे बेहतर हो। आज हम आपसे इसी के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।

बात शुरू करने से पहले हम यहाँ एक घटना का जिक्र करना चाहेंगे। यह बात लगभग दो ढाई दशक पुरानी है। आंद्रे अगासी और बोरिस बेकर दो कमाल के टेनिस प्लेयर हुआ करते। हालांकि अब तो इन्होंने संन्यास ले लिया है। लेकिन हम बात कर रहे हैं जब इनके कैरियर चरम पर थे।

हुआ यूँ कि आंद्रे अगासी और बोरिस बेकर ने शुरआत में 3 मैच खेले हैं, लेकिन तीनों मैचों में बोरिस बेकर ने आंद्रे अगासी को आसानी से हरा दिया। उस समय टेनिस में  बोरिस बेकर सर्विसेज का बादशाह कहा जाता था। किसी भी खिलाडी के पास उनकी सर्विसेज का तोड़ नहीं था। लगातार हारने के बाद आंद्रे अगासी ने अपने प्रतिद्वंदी बोरिस बेकर के वीडियो देखने शुरू करें। वह घंटों उन्हें खेलते हुए देखते रहते थे।

इसके बाद बोरिस बेकर और आंद्रे अगासी के बीच 11 मुकाबले हुए, जिसमें आंद्रे अगासी ने 10 मुकाबलों में बोरिस बेकर को हराया।

सन्यास के बाद एक बार बोरिस बेकर और आंद्रे अगासी जब मिले तो आंद्रे अगासी ने एक चौंकाने वाली बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया बोरिस बेकर जब सर्विस करते थे तो उनकी जीभ मुँह से बाहर को आ जाती थी। जब भी उनकी जीभ बायीं और होती थी तो उनकी सर्विस भी बायीं और होती थी। और जब उनकी जीभ सीधी और होती थी तो उनकी सर्विस सीधी आती थी।

बोरिस बेकर खुद इस बात को सुनकर सन्न रह गए। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा अपनी पत्नी से कहता था कि आंद्रे अगासी उनका दिमाग पढ़ लेते है, लेकिन वह तो उनकी जीभ पढ़ रहे थे। आइये अब बात करते हैं जीतने के मूल मंत्रो कि।

सकारात्मक सोच

सबसे पहली बात प्रतिद्वंद्विता में एक सकारात्मक सोच जरूर होनी चाहिए। अगर हमारी सोच सकारात्मक नहीं होगी तो कभी भी हमारे से ज्यादा काबिल व्यक्ति को नहीं हरा सकते।

आत्मविश्वास 

दूसरा है आत्मविश्वास। आत्मविश्वास से भरा हुआ व्यक्ति दुनिया का कोई सा भी बड़े से बड़ा कार्य बड़ी ही आसानी से कर सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कभी भी आपका आत्मविश्वास अति विश्वास में ना बदल जाए। अति आत्मविश्वास पतन का कारण होता है।

धैर्य

तीसरी सबसे जरूरी बात है व्यक्ति को धैर्य बनाए रखना चाहिए। कोई ऐसी प्रतिद्वंदिता फिर चाहे वह निजी हो या सामाजिक, आप तब तक नहीं जीत सकते जब तक अपना धैर्य बनाए ना रखें। 

सोच 

व्यक्ति को हराने के लिए हमें उस व्यक्ति के जैसे ही सोच बनानी पड़ेगी। हमे उसके  बारे में सारी बातें पता होनी चाहिए। अगर एक खेल की बात करें तो आपको अपने प्रतिद्वंदी के बारे में जैसे की उसके खेलने के तरीके, उसकी कमियां, उसकी खूबियां आदि सभी का पता होना आवश्यक है। जब तक हम अपने प्रतिद्वंदी को नहीं पहचानेगे तब तक जीतने की परिकल्पना भी नहीं कर सकते। यही कारण है आज के दौर में कोई भी खिलाड़ी घंटों अपने पर प्रतिद्वंदी के वीडियो देखा करता है। तो दोस्तों आप भी हो जाइए तैयार। अपने प्रतिद्वंदी से जीतने के लिए लेकिन एक सकारात्मक सोच के साथ।

यदि आपको उपरोक्त दी गई जानकारी अथवा यह लेख अच्छा लगा हो तो कृपया कर के हमारे चैनल (#ekaansh) को फॉलो / सब्सक्राइब जरूर करें ताकि आपको इसी प्रकार के लेख, जानकारियां और खबरें सबसे पहले मिलती रहे। साथ ही अपनी पसंद की न्यूज़ को लाइक और शेयर भी जरूर करें जिससे दूसरे लोग भी इसका लाभ उठा पाएं। अगर आपका कोई प्रश्न हो तो कमेंट कर के हम से जरूर पूछें।

नोट: उपरोक्त दी गईं जानकारियाँ, सिफारिशें और सुझाव प्रकृति में सामान्य हैं। यदि आप स्वयं पर इसका प्रयोग करना चाहते हैं तो पहले एक पंजीकृत या प्रमाणित पेशेवर या ट्रेनर से परामर्श जरूर कर लें। उसके उपरान्त ही इस सलाह पर अमल कीजिये।

Similar Posts

  • देवउठानी एकादशी पर भगवान को करें प्रसन्न

    देवउठानी एकादशी इस साल 19 नवंबर 2018 को है। इस तिथि पर ही तुलसी के साथ भगवन विष्णु और माँ लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। देवउठानी एकादशी के दिन ही तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ कराया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी निद्रा से जागते हैं।…

  • मुसीबत में दिल्ली! एक साथ शुरू हुई इतनी सारी हड़ताल

    सप्ताह का पहला दिन सोमवार दिल्ली वालों के लिए मुसीबत का सबब लेकर आया है। दरअसल दिल्ली के 400 पेट्रोल पंप और उससे जुड़े CNG स्टेशन मालिकों ने आज सुबह 6 बजे 24 घंटों के लिए हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। उनकी दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन का कहना है की दिल्ली सरकार द्वारा…

  • दैनिक राशिफल बुधवार, 12 दिसंबर 2018

    आज हम आपको दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) बताने जा रहें हैं। जानिए कैसा रहेगा आपकी राशि पर प्रभाव और किन राशि के जातकों को होगा धन लाभ और मिलेगा सच्चा प्यार, साथ ही किन राशियों के लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानियां। मेष राशि / Aries (मार्च 21 – अप्रैल 20) मेष राशि वाले जातकों के…

  • अपने गुस्से को कैसे कण्ट्रोल करे

    गुस्सा करना एक आम बात है। आजकल सभी लोगो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। और यही  कारण  है  की  आज  सभी रिश्तों में भी दूरिया बढ़ती जा रही है। हम  गुस्सा  सिर्फ  उसी पे  करते है  जिसपे हमारा  जोर  चलता है। और अधिकतर हम सभी का हर प्रकार का गुस्सा अपने बच्चो पर ही निकलता है।  इसलिए  आजकल के बच्चो में भी इतना जयादा आक्रोश देखने को मिलता है। कैसे करे हम अपने गुस्से पे कण्ट्रोल ? आये समझते है एक छोटी सी कहानी से।  एक पिता  अपने बेटे के गुस्से से बहुत जयादा परेशान थे। उन्होंने कई बार अपने बेटे को समझाया की गुस्सा करना अच्छी बात नहीं।इससे सेहत पे भी असर पड़ता है।  पर बेटा नहीं समझता था।  फिर एक दिन  उसके पिता  ने अपने बेटे  को  एक कीलो से भरा हुआ बैग दिया और कहा की जब भी तुम्हे गुस्सा आये इस सामने बानी हुई लकड़ी की  फेंसिंग  पे एक कील को ठोक देना।  बेटे ने ऐसा ही किया।  पहले ही दिन उसने चालीस कीले ठोक दी।उसे ये काम करने में बहुत ही मेहनत करनी पड़ी।  वो थक गया था। दुसरे दिन उसने कम गुस्सा किया।और हफ्ते भर के अंदर ही उसने गुस्सा करना बंद कर दिया। उसने ये बात अपने पता को बताई।पिता बहुत खुश हुए। उन्होंने कहा आप जिस दिन तुम बिलकुल भी गुस्सा नहीं करोगे उस दिन एक कील को निकाल देना।बेटे ने ऐसा ही किया।  जब सभी कीले निकल गयी तो उसने फिर से पिता को बताया। पिता आये  और  उन्होंने इशारा करता हुए बेटे से कहा की देखो तुमने सारी कीले निकाल दी फिर भी इसके निशान बच गए है जो अब कभी भी नहीं मिटेंगे।बेटे को पिता की बात समझते  देर नहीं लगी  और उस दिन  से उसने  गुस्सा  करना छोड़ दिया। इसी प्रकार से जब हम भी किसी पे गुस्सा करते है तो कुछ ऐसी बाते कह जाते है जो सामने वाले को बहुत बुरीलगती है। उसके बाद हम  कितनी बार भी  माफ़ी क्यों ना मांग ले  पर उस कील के  निशान की तरह  से  हमारे दिए हुए घाव भी कभी नहीं भरते।  इसलिए  दोस्तों कभी भी गुस्सा ना करे। और अपने गुस्से को कण्ट्रोल करने की आदत आज से डालने की कोशिश जरूर शरू करे। यदि आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो कृपया मुझे फॉलो करें ताकि…

  • आकर्षक और सुन्दर दिखने के सीक्रेट ब्यूटी टिप्स

    प्रत्येक व्यक्ति चाहता है की वह आकर्षक और सुन्दर दिखे। सुन्दर दिखने वाले व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं। आइये जानते है ऐसे ही कुछ सीक्रेट ब्यूटी टिप्स जिनसे आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। सुबह उठ कर कच्चे दूध से अपना चेहरा धोएं। थोड़ा सूखने पर खाने वाला नमक अपने चेहरे पर लगाएं।…

  • |

    साप्ताहिक राशिफल दिनांक 17-06-2018 से 23-06-2018: इन राशियों को मिलेगी सफलता

    मेष राशि (मार्च 21 – अप्रैल 20) मेष राशि वाले जातक इस सप्ताह अपनी ज़िन्दगी में तनाव का अनुभव करेंगे। आप को अपनी सफलताएं खोखली लगेंगी। ये आत्मचिंतन का समय है। आप अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ करें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। वृषभ राशि (अप्रैल 21 – मई 20) वृषभ राशि वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *